Kumar Gaurav Sir Motivational Quotes

इस पृष्ठ पर कुमार गौरव सर के Daily Motivational Quotes का सम्पूर्ण संग्रह उपलब्ध हैं जिसे आप आसानी से अपने दोस्तों या मित्रों को Share कर सकते हैं। 

कुमार गौरव सर शिक्षा जगत के उभरते हुए शिक्षको में से एक हैं। ये Utkarsh Classes Jodhpur में अपनी सेवाए दे रहे हैं तथा Utkarsh Classes के Star हैं।

Kumar Gaurav Sir Motivation
Kumar Gaurav Sir Motivation

कुमार गौरव सर Daily Current Affairs की Class लेते हैं जिसमे उनके द्वारा हमेशा एक महत्वपूर्ण तथा प्रेरणा से परिपूर्ण Quotes पढ़ाया जाता हैं।  जो विधार्थियो में पढ़ने के प्रति जोश तथा हौशला बढ़ाता हैं तथा Class के अंत तक विधार्थियो को बांधे रखता हैं। 


कुमार गौरव सर के पढ़ाने के अंदाज को विधार्थियो बहुत पसंद भी करते हैं इसलिए उनके प्रशंषको की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही हैं। हमें भी उनके Quotes बेहद पसंद आए इसलिए आज हम इस पृष्ठ पर उनके द्वारा पढ़ाये गए सभी Motivational Quotes को आपके लिए एक जगह संगृहीत करके लेकर आए हैं। 
उम्मीद करते हैं आपको कुमार गौरव सर जितने पसंद हैं उतने ही उनके Motivational Quotes का संग्रह भी पसंद आएगा। 


Telegram Group Join करें :-   Join Link

कुमार गौरव सर Motivation / Kumar Gaurav Sir Motivation 

May 2021 Month Motivational Quotes:- 

यहाँ हम तिथि अनुसार कुमार गौरव सर के Motivational Quotes उपलब्ध करवाएँगे। तो आइए बढ़ते हैं Motivational Quotes की और :- May 2021

Most Famous Dialogues of Kumar Gaurav Sir:-

मंजिल ने हौसलो से कहाँ तेरे बस की बात नहीं। 
हौसलो ने मंजिल की आँखों में आंखे डालकर बोला। 
चल झुट्टी तेरी इतनी औकात नहीं। 

बाधाएँ हैं कौरव दल सी, इन सब पर तुम कूच करो। 
अर्जुन सा योद्धा बनकर गांडीव लेकर टूट पड़ो। 

जब जंग लाजमी हो तो लश्कर नहीं देखे जातें। 

ना संघर्ष ना तकलीफ तो क्या खाक मज़ा हैं जीने में। 
बड़े-बड़े तूफान थम जाते हैं जब आग लगी हो सीने में। 

सिक्का उछल चूका हैं। 
अब हेड भी तुम्हारा होगा और टेल भी तुम्हारा होगा। 

जो पानी से नहाएगा वो केवल लिबास बदलेगाँ। 
और जो पसीने से नहाएगा  वो इतिहास बदलेगाँ। 

माँ तेरे पसीने की हर बूंद को मोती सा चमकाऊँगा
माँ तू सपने बड़े देखना, पूरा करके तेरा शेर / शेरनी दिखलाएगाँ।

DJ तो पडोसी के घर के आगे ही बजेगा। 

इस बार तो परीक्षा की खोपड़ी में छेद करना हैं। 

Kumar Gaurav Sir Motivation:- 31 May 2021

"अभी भी वक्त हैं, वक्त यूं बेकार न कर,
खींच ले कमान पर तीर, और वार कर,
ज्यादा से ज्यादा निशाना चूक जाएगा,
जीतना हैं अगर, तो कोशिशे हजार बार कर। "
 

Kumar Gaurav Sir Motivation:- 29 May 2021

"जो सफर की शुरुआत करते हैं, वो मंजिल को पार करते हैं,
एक बार चलने का हौसला तो रखो, मुसाफिरों के तो रास्ते भी इंतजार करते हैं। "

Kumar Gaurav Sir Motivation:- 28 May 2021

"पसीने की स्याही से जो लिखते हैं अपने इरादों को,
उनके मुकद्दर के पन्ने, कभी कोरे नहीं हुआ करते। "
 

Kumar Gaurav Sir Motivation:- 27 May 2021

"हार के भी देख लिया फिर किस बात का गम हैं,
चल उठ और इस दुनिया को दिखा दे, की तेरे अंदर कितना दम हैं। "

Kumar Gaurav Sir Motivation:- 26 May 2021

"मंजिल पाना तो अभी बाकी हैं,इरादों का असली इम्तिहान अभी बाकी हैं,
तोली है मुट्ठी भर जमीन अभी तो, पूरा आसमान तोलना अभी बाकी हैं। "

Kumar Gaurav Sir Motivation:- 25 May 2021

"जल को बर्फ में बदलने में वक्त लगता हैं,
सूरज को निकलने में वक्त लगता हैं,
किस्मत को तो हम बदल नहीं सकते,
लेकिन अपने हौसलों से किस्मत बदलने में वक्त लगता हैं। "

Kumar Gaurav Sir Motivation:- 24 May 2021

"ना संघर्ष ना तकलीफ, तो खाक मजा है जीने में,
बड़े-बड़े तूफान थम जाते हैं, जब आग लगी हो सीने में। "

Kumar Gaurav Sir Motivation:- 22 May 2021

"अगर अलग दिखना हैं, दुनिया की इस भीड़ में,
तो वो कर दिखाओ, जो हाथो की लकीरों में लिखा ही नहीं। "

Kumar Gaurav Sir Motivation:- 21 May 2021

"मत सोच की तेरा सपना, क्यों पूरा नहीं होता,
हिम्मत वालों का इरादा कभी अधूरा नहीं होता। "

Kumar Gaurav Sir Motivation:- 20 May 2021

"जमीर जिंदा रख कबीर जिंदा रख,
सुल्तान भी बन जाए तो दिल में फ़क़ीर जिंदा रख,
हौसले के तरकश में कोशिश का वो तीर जिंदा रख,
हार जा चाहे जिंदगी में सबकुछ मगर फिर से जीतने की उम्मीद जिंदा रख। "

Kumar Gaurav Sir Motivation:- 18  May 2021

"क्या सफलता पाएगा वो, जो निर्भर हैं गैरों पर,
मंजिल तो उनके कदमों में हैं जो चलता हैं खुद के पैरों पर। "

Kumar Gaurav Sir Motivation:- 15 May 2021

"बुरे हालात हुए तो क्या हुआ, हम भी अपनी जिद पर अड़े हैं। 
सपने बड़े हुए तो क्या हुआ, हम सपनों के पीछे हाथ धोकर पड़े हैं। "

Kumar Gaurav Sir Motivation:- 14 May 2021

"क्यों रुक जाते हो चार दिन की मेहनत के बाद,
अरे वक्त लगता हैं बीज को फसल बनने में। "

Kumar Gaurav Sir Motivation:- 13 May 2021

"कर दो जंग-ए-एलान अब युग बदलने का,
उठ जाओ मेहनत वालो अब समय हैं पंख बनकर फैलने का। "

Kumar Gaurav Sir Motivation:- 12 May 2021

"अगर रास्ता बना लिया हैं, तो कल मंजिल भी मिल जाएगी,
हौसलों और मेहनत की भारी कोशिश, एक दिन जरूर रंग लाएगी। "

Kumar Gaurav Sir Motivation:- 11 May 2021

" एक लक्ष्य ऐसा निर्धारित करें, 
जो आपको सुबह बिस्तर से उठने पर मजबूर कर दे। "

Kumar Gaurav Sir Motivation:- 10 May 2021

"हर रोज गिरकर मुक्कमल खड़े हैं,
ऐ जिंदगी जरा गौर से देख,
मेरे हौसलें तुझसे भी बड़े हैं। "

Kumar Gaurav Sir Motivation:- 8 May 2021

"जिंदगी खेलती भी उसी के साथ हैं, जो खिलाडी बेहतरीन होता हैं,
दर्द सबके एक से हैं, मगर हौसलें सबके अलग-अलग हैं,
कोई हताश होकर बिखर जाता हैं, तो कोई संघर्ष करके निखर जाता हैं। "

Kumar Gaurav Sir Motivation:- 7 May 2021

"इंतजार करने वालो को उतना ही मिलता हैं,
जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं। "

Kumar Gaurav Sir Motivation:- 6 May 2021

"अगर मुसीबतें हैं तो मुस्कुरा के चल, आँधियो को पैरो तले दबा के चल,
मंजिलो की औकात नहीं तुझसे दूर रहने की, विश्वास इस कदर खुद में जगा के चल। "

Kumar Gaurav Sir Motivation:- 5 May 2021

"कुछ देर की ख़ामोशी फिर शोर आएगा,
तुम्हारा तो सिर्फ वक्त आया हैं हमारा दौर आएगा। "

Kumar Gaurav Sir Motivation:- 4 May 2021

"लश्कर कितने भी क्यों ना हो हम घुटने नहीं टेकेंगे,
क्योकि हमारी रगो में खून नहीं जूनून दौड़ता हैं।" 

Kumar Gaurav Sir Motivation:- 3 May 2021

"ठुकरा दिया जिन्होंने मुझे मेरा बुरा वक्त देखकर,
कसम खाता हूँ ऐसा वक्त लाऊँगा उन्हें भी मिलना पड़ेगा मुझसे वक्त लेकर। "

Kumar Gaurav Sir Motivation:- 1 May 2021

"जो कभी संघर्ष से परिचित नहीं होता ,
इतिहास गवाह है की वो कभी चर्चित नहीं होता। "



Conclusion:-

इस प्रकार कुमार गौरव सर के सभी मई महीने के Motivational Quotes यहाँ उपलब्ध हैं। आप इनका किसी भी प्रकार से अनुचित प्रयोग नहीं करें। 
इसी तरह कुमार गौरव सर के सभी महीने के Motivational Quotes हम आपको इस वेबसाइट पर उपलब्ध करवाएंगे। अतः बने रहे हमारे साथ। 
 
आप यहाँ Swami Vivekananda Quotes in Hindi भी पढ़ सकते हैं। 

Disclaimer:- 

कुमार गौरव सर के Motivational Quotes का संग्रह केवल प्रेरणा और Education के लिए यहाँ उपलब्ध करवाए गए हैं। 

यहाँ उपलब्ध करवाई गई जानकारी से हमारा कोई सम्बन्ध नहीं हैं।  अगर आप इनका उपयोग किसी भी तरह के अन्य प्रयोग के लिए करते हैं तो आप पर किसी भी प्रकार की करवाई के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं। 

आप अपने रिस्क पर ऊपर दी गई जानकारी का उपयोग करें।